खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता अलौली प्रखंड के मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रमण जी भाई एवं एकाउंटेंट शाहिद अकरम के विरूद्ध निगरानी की कार्रवाई से अलौली प्रखंड समेत पूरे जिले में रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मनरेगा योजना के वर्ष 2023-24 में वेंडर द्वारा की गई आपूर्ति के एवज में राशि का भुगतान करना था। राशि के भुगतान के एवज में चढ़ावा मांगा गया। वेंडर द्वारा पहले राशि देने से आनाकानी किया गया तो उसके भुगतान को लगातार लंबित रखा जा रहा था। इसी क्रम में वेंडर ने रिश्वत देने की बात की तो पीओ भुगतान को तैयार हो गया, लेकिन वेंडर ने अपने राशि लेने में रिश्वत के रूप में खर्च होने वाले राशि की जानकारी निगरानी की टीम को दी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अलौली प्रखंड के मनरेगा पीओ व एकाउंटेंट 45 हजार रिश्व...