खगडि़या, अक्टूबर 1 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता सहयोग शिविर पोर्टल पर लंबित आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करें। इसमें किसी भी प्रकार की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें डीएम विक्रम विरकर ने गुरुवार को जिला अनुश्रवण कोषांग की बैठक के दौरान कही। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न लंबित आवेदनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वे निष्पादन की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर एडीएम लोक शिकायत मो ज्याउर्रहमान भी मौजूद थे।

हिंदी...