खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता गंगौर थाना क्षेत्र के रानी सकरपुरा मंदिर के निकट मंगलवार की देर शाम हुए विवाद मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बभैन गांव के मुरारी यादव के रूप में की गई है। इधर लालो महतो पीड़ित लालो महतो ने थाने में दिए आवेदन में पुराने विवाद के कारण उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि लालाो महतो रानी सकरपुरा मिडिल स्कूल के आगे बजरंगबली स्थान के पास बैठे थे। इसी दौरान इमली स्टेशन की ओर से दो चारपहिया वाहनों में कुछ युवक पहुंचे। और इसी बीच विवाद शुरु हो गया था। हालांकि उनका आरोप है कि उस पर फायरिंग करने का भी प्रयास किया गया लेकिन फायरिंग नहीं हो सकी। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से कृष्ण...