खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत छात्र व छात्राओं ने अपना-अपना परियोजना प्रस्तुत किया। बेहतर परियोजना पर दस प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया। शहर स्थित जेएनकेटी स्कूल सभागार में बुधवार को निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नावाचार विषय आधारित स्कूली बच्चों द्वारा परियोजना प्रस्तुत किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के दो सौ से अधिक छात्र व छात्राओं ने उक्त विषय पर आधारित प्रोजेक्ट व परियोजना पेश की। जिसके आधार पर बेहतर परियोजना को पहली से तीन नम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने के लिए चयनित किया गया। मौके पर बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक अनुराधा कुमारी, संयुक्त जिला समन्वयक मो. जका उल्लाह, जिला अकादमिक समन्वयक मो. शहजाद अहसन ने...