Khagaria News: राजेंद्र चौक के पास बाइक की ठोकर से युवक घायल
खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र चौक के पास मंगलवार को बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 निवासी मोहम्मद आलम के पुत्र मोहम्मद इम्ताज के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.