खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता केडीएस कॉलेज गोगरी में मेरा भारत महान कार्यक्रम हुआ। महाविद्यालय परिसर से लगभग दो किलोमीटर दूर अशोक स्तंभ चौक तक झांकी निकाली गई। झांकी में पारंपरिक वाहन टमटम पर चरखा चलाते हुए गांधी जी सवार थे। बैलगाड़ी पर डॉ भीमराव ाांबेडकर व रिक्शा पर पंडित नेहरू सवार थे। इसके अतिरिक्त अन्य झांकी में भारत माता के साथ चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह को दिखाया गया। बिहार में बाढ़ और नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी हुई झांकी भी प्रस्तुत की गई। झांकी के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर पैदल यात्रा करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर साथ-साथ चलते रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: हर घर तिरंगा अभियान में डीके कॉलेज ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख प्राचार्य डॉ. रोशन रवि में अपने संबोधन में महाविद्यालय के शैक्षणिक औ...