खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेवारी सोनू अग्रवाल को दिया गया है। इधर श्री अग्रवाल ने अपने मनोनयन के बाद पत्रकारों से कहा कि मुझ पर जो विश्वास शीर्ष नेतृत्व ने जताया है, मैं उसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सीएम नीतीश कुमार जी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ललन सर्राफ जी एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल, सदर विधायक बबलू मंडल को साधुवाद दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अटूट ऊर्जा के साथ निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ चुनाव प्रभारी भी बने महनार के गुड्डू सि...