खगडि़या, जुलाई 30 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड स्थित आईटी भवन के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों के बीच निक्षय मित्रों के सहयोग से निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके बेहतर उपचार एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग देना है। जानकारी के अनुसार, चौथम प्रखंड में वर्तमान में कुल 106 यक्ष्मा मरीज चिन्हित हैं। इनमें से प्रथम चरण में 53 मरीजों को निक्षय पोषण किट प्रदान की गई। किट में मरीजों के लिए आवश्यक पोषणयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उपचार के दौरान उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार मिल सके। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, अंचलाधिकारी रविराज, बीपीआरओ प्रमथ मयंक, बीएचएम अमर कुमार, एसटीएलए...