खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा रहीमपुर में शिक्षा के क्षेत्र में रविवार को एक नई उपलब्धि जुड़ गई। सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), एसएन. उच्च विद्यालय, सोनवर्षा रहीमपुर का विधिवत उद्घाटन सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय के शिलापट का भी अनावरण किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मॉडल स्कूल का शुभारंभ, सदर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटनशिक्षकों और छात्रों की खुशी मॉडल स्कूल के शुभारंभ को लेकर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। उद्घाटन के बाद विधायक बबलू कुमार मंडल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि मॉडल स्कूल के रूप में इसका विकास क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक भविष्य ...