खगडि़या, अक्टूबर 21 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि मेला के आयोजन से लोगों में आपसी सद्भाव बढ़ता है। इसका भरपूर लुत्फ उठाना चाहिए। यह बातें मंगलवार की रात जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान भाजपा के प्रदेश कायसमिति सदस्य डॉ सलील कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि यहंा का आयोजन निरंतर अपनी भव्यता की ऊंचाईयों की ओर बढ़ रहा है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुजीत यादव, सरपंच प्रतिनिधि भरत यादव, आयोजन समिति के सचिव ललित कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे। दूसरी ओर मानसी प्रखंड में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया गया। रेलवे दुर्गा पूजा समिति द्वारा उपसमाहर्ता कौश्किी कश्यप, बीडीओ राजीव कुमार व सीओ लीलावती कुमारी को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में मां शारदीय नवरात्र धूमधाम से संप...