खगडि़या, जुलाई 7 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जदयू के प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर कहा कि मानसी नगर पंचायत के एकनिया स्थित बियाडा के लगभग एक सौ एक़ड़ जमीन को प्रिस्टाइन मेगा फूड पार्क को दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य था कि इस क्षेत्र में उद्योग विकसीत हो सके। एवं युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके, लेकिन प्रीस्टाइन मेगा फूड पार्क मानसी अपने उद्देश्य की पूर्ति तथा राज्य सरकार द्वारा तय मानकों पर खड़ा उतरने में अभी भी असफल है। यहां तक कि औद्योगिक क्षेत्र में मक्का की खरीद बिक्री तथा गोदामों को भाड़ा पर लगाने का कार्य होता रहा है। उन्होंने डीएम से मांग की कि जिस उद्देश्य से राज्य सरकार ने बियाडा की जमीन को प्रिस्टाइन को दिया था उन सभी मानकों पर खड़ा उतरने से संबंधित जानकारी को लेकर औचक निरीक्षण करने ...