Khagaria News: मुंबई-सहरसा स्पेशल ट्रेन 12 घंटे विलंब से चली, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 05586 डाउन मुंबई-सहरसा स्पेशल ट्रेन करीब 12 घंटे विलंब से चली। वहीं 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे देरी से चली। इधर 14011 राधिकापुर-आनंदविहार एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे देरी से चली। वहीं 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे लेट चली। साथ ही 19483 अप अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इधर 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे विलंब से चली। जबकि 06581 डाउन यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन करीब सवा पांच घंटे देरी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.