खगडि़या, नवम्बर 13 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा बन्देहरा में मां काली पूजा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महिला फुटबॉल महाकुंभ में मुंगेर टीम की खिलाड़ी और जर्सी नंबर 4 लूसी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लूसी ने समस्तीपुर के खिलाफ निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। फाइनल मुकाबला मुंगेर और मुजफ्फरपुर के बीच बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया। निर्धारित 70 मिनट के खेल में दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। जिससे मुकाबला बेहद कड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- Munger News: खगड़िया में चमकी मुंगेर की बेटियां: महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर बना चैंपियन इसके बाद खेल में 10 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया। जि...