खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी मिथिलेश शर्मा के तीस वर्षीय पत्नी पूजा देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने ही जेठ एवं जेठानी सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना बुधवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक आंगन में गंदगी फैलाने को लेकर उत्पन्न विवाद में नामजदों ने घटना को अंजाम दिया। घायलावस्था में पति-पत्नी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। आवेदन में आवेदिका ने कहा कि दूसरे पक्ष ने मारपीट कर घायल करते हुए आभूषण छीन लेने की शिकायत की है। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...