Khagaria News: मारपीट कर नकदी छीन लेने की शिकायत
खगडि़या, सितम्बर 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के चक्रमणिया गांव निवासी पंकज कुमार ने थाना में आवेदन देकर मारपीट कर रुपया छीन लेने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसका पुत्र दूध लाने के लिए बेलदौर बाजार जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर नामजद बनाए गए नगर पंचायत के श्रीपुर गांव निवासी गोलू कुमार उसे रोक कर मारपीट करने लगा। घटना की जानकारी पर जब वह अपने पुत्र को बचाने के लिए गया तो नाराज होकर नामजद ने पुत्र के साथ आवेदक को भी मारपीट कर नगद अठारह हजार रुपये छीन लिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.