Khagaria News: मारपीट कर छीना जेवरात, किया तीन को नामजद
खगडि़या, सितम्बर 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर दो पंचरासी गांव निवासी संजीत राम के पत्नी चुन्नी देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर जेवरात छीन लेने की शिकायत है। घटना रविवार की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उसका पुत्र अभिषेक कुमार घर के बगल में स्थित स्कूल पर खेल रहा था। इसी क्रम में नामजद के पुत्र अमर कुमार ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की। मामले की जानकारी पर जब उसके अभिभावकों से इसकी शिकायत की तो नाराज हो कर नामजद राणा राम, उसकी पत्नी रेखा देवी एवं एक और नामजद ने उसके साथ ही उसके पति एवं पुत्र को मारपीट कर घायल कर गले में पहने सोने की जिउतिया छीन लिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.