खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर दो गोंगी गांव निवासी स्वर्गीय छतीस सिंह के 51 वर्षीया पत्नी शुकमेर सिंह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर आठ आना भर के सोने की बाली छीन लेने की शिकायत की है। घटना बुधवार की सुबहे साढ़े आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदन में आवेदिका ने नामजद स्वर्गीय रामजी मुखिया के पुत्र पृथी मुखिया, पुत्र सुरज, धीरज पुत्री समतोला कुमारी एवं मालेश्वर मुखिया के पत्नी मीना देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि नामजद के टोटी का गंदा पानी उसके रसोई घर के निकट बह रहा था, जिसे मना करने पर सभी नामजद उसके घर में प्रवेश कर गाली गलौज कर गला दबाकर हत्या करने की असफल कोशिश की। इस क्रम में नामजद मीना देवी ने उसके का...