Khagaria News: मारपीट कर घायल कर देने की पुलिस से की शिकायत
खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा गांव निवासी रिमझिम देवी ने शनिवार को थाना में आवेदन देकर छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। इसी क्रम में गांव के ही नामजद मुंशी यादव घर घुसकर छेड़खानी करने लगा, विरोध करने एवं इज्जत आबरू बचाने के लिए जब उसने शोर मचाया तो नामजद का पुत्र एवं पत्नी घर में घुसकर मारपीट कर गले में पहने सोने का चैन एवं बक्सा में रखे नगद 12 हजार रुपए ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच करवाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.