खगडि़या, जुलाई 12 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 10 पनशलवा गांव निवासी श्यामसुंदर कुमार के पत्नी काजल कुमारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घायलावस्था में सबों का इलाज पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। घटना 11 जुलाई की संध्या साढ़े पांच बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक बच्चों के विवाद में नामजदों ने उसके साथ ही ससुर चैतू साह एवं गोतनी नैना कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया एवं जान से मार देने की धमकी दी। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...