Khagaria News: मारपीट कर किया घायल, दिया आवेदन
खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी बिजो शर्मा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह पार मुशहरी निवासी कुंदन देवी सहित डेढ़ दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरूद्ध शिकायत करते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। आवेदन के मुताबिक नामजदों ने उसके खेत में लगे हरी मिर्च को तोड़ कर पौधे को उखाड़ कर नष्ट कर दिया। इसका विरोध करने पर नामजदों ने गाली गलौज कर खेत के रखवाली के लिए बनाए गए झोपड़ी को उजाड़ कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मारपीट कर सास पतोहू को किया घायल, दिया आवेदन इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.