खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के नगर पंचायत मानसी द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनकी याद में केक काटकर फुटबॉल मैच का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन रेलवे मैदान मानसी में किया गया। जिसका हीरोज क्लब मानसी सह महिला हीरोज क्लब मानसी की अगुआई में शंकर सिंह के द्वारा किया गया। पहले मुकाबले में चौथम ने मानसी की टीम को एक गोल से हराया। दूसरा मुकाबला महिला हीरोज क्लब व नगर पंचायत मानसी के बीच ड्रा रहा। मैच मे मुख्य निर्णायक कैलाश पंडित, सहायक निर्णायक राजीव राज एवं करण कुमार थे। इस अवसर पर बीडीओ राजीव कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश राय, स्वच्छता पदाधिकारी अंकित शरण, नगरकर्मी अविनाश कुमार, समाजसेवी ललित कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, अखिलेश राज...