खगडि़या, सितम्बर 11 -- Khagaria News: खगड़िया नगर संवाददाता जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा खगड़िया दौरा के दौरान मानसी पहुंचे। वे इस दौरान जदयू के प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतो के आवास पर पहुंचकर उनके पिता पूर्व जिला परिषद सदस्य अवधेश सिंह से मिले। जो पिछले कुछ दिनों से बीमार भी हैं। इस दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि श्री सिंह समता पार्टी के स्थापना काल से ही पार्टी के लिए लगातार समर्पित रहें हैं। वे संगठन मजबूती में अपना अहम भूमिका निभाए हैं। उनके द्वारा पार्टी हित में किए गए कार्य काफी सराहनीय रहे हैं। उन्होंने श्री सिंह से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। इस दौरान पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पार्टी पदाधिकारी आदि भी मौजूद रहे। इधर जदयू के प्रद...