खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिल के नगर पंचायत मानसी की ओर से नगर कार्यालय प्रांगण मेंमंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में आए 38 में से 31 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शिविर की अध्यक्षता नगर सभापति प्रभा देवी के द्वारा की गई। वहीं मंच का संचालननगर उपसभापति श्री पप्पू कुमार सुमन ने किया। सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 31 आवेदनों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों को जल्द निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया। इस अवसर पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमर प्रकाश राय, स्वच्छता पदाधिकारी श्री अंकित शरण, कनीय अभियंता श्री रौशन कुमार, सहायक अभियंता श्री बमलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी श्रीमती गंगा देवी वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, रवि कुमार, रंजीत ...