खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड की पूर्वी ठाठा ग्राम पंचायत के चैधा वार्ड संख्या 14 में बाढ़ के कारण जमा पानी की निकासी का काम शुरू करा दिया गया है। कई दिनों से जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। रास्तों पर पानी जमा रहने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे और बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और ग्रामीणों को राहत मिले, इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के निर्देश पर मोटर पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की है। बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा और बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जा रही है। ...