खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत स्थित बंगलिया गांव में प्रसिद्ध मां कात्यायनी मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध जताते हुए तकनीकी जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि मां कात्यायनी मंदिर परिसर में फर्श पर मार्बल लगाने का काम इंजीनियर की निगरानी के बिना मिस्त्री और मजदूरों के स्तर से कराया जा रहा है। आरोप है कि मार्बल के नीचे करीब पांच से छह इंच तक बालू डालकर फिनिशिंग की जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण की मजबूती और लंबे समय तक टिकाऊ रहने को लेकर चिंता जत...