खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के भखना वासा गांव में खेत में धान काट रही एक महिला कृषक मजदूर को सांप ने काट लिया। इससे महिला खेत में ही बेहोश हो गई। जानकारी पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया जहां इलाज किया जा रहा है। पीड़ित महिला की पहचान गुल्टन शर्मा की करीब 30 वर्षीया पत्नी नंदनी देवी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नंदनी अपने खेत में मंगलवार को धान काट रही थी। इसी क्रम में बाएं पैर के पंजे में सांप ने काट लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...