खगडि़या, जुलाई 10 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के पूर्वी बोरने पंचायत में मनरेगा योजना में गड़बड़ी और सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला एक बार फिर चर्चा में है। जद यू के युवा नेता गणेश पटेल ने डीएम, डीडीसी तथा डीआरडीए निदेशक को आवेदन देकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा चार वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य को अविलंब पूरा कराने की मांग की है। आवेदन में गणेश पटेल ने कहा है कि उन्होंने 7 अप्रैल 2026 को मनरेगा योजना में अनियमितताओं की शिकायत की थी। शिकायत के बाद जांच कराई गई। जिसमें अनियमितता पाए जाने की बात सामने आई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता पर एफआईआर की मांग इसके बावजूद अब तक न तो दोषियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही सड़क निर्माण...