खगडि़या, जुलाई 30 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता प्राथमिक विद्यालय बलुआही में बुधवार को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष रूबी कुमारी ने की। विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यपिका सुनीता कुमारी को निर्देश देते हुए कहा कि मध्यान भोजन में साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। कहा कि विद्यालय के बच्चों के लिए भोजन बनाए जाने के दौरान चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री की सफाई करके ही खाना बनवायें। विद्यालय के रसोइया को भी अगले बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। विद्यालय में बच्चों के उपस्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि बच्चे के अभिभवकों के साथ बैठक कर छात्रों को नियमित स्कूल भेजे जाने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- Khagaria ...