खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता गंगौर थाना क्षेत्र के मधुआ में एक जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा दावा करते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें चाचा व भतीजा जख्मी हो गए। जख्मी की पहचा न मधुआ के रहने वाले रामदयाल साह, रोहित कुमार व रुपेश कुमार के रूप में की गई है। इधर जख्मी ने बताया कि उसके घर में श्राद्ध का कार्यक्रम हो रहा था। वह अपने घर के सामने की जमीन जो उसका खरीदा हुआ था। उस पर कर्म करने के बाद साफ सफाई कर रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष ने उस जमीन अपना होने का दावा कर तू तू मैं मैं करना शुरु कर दिया। इसी बीच देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष ने तीनों चाचा व भतीजा पर हमला कर दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इधर जख्मी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा...