खगडि़या, नवम्बर 14 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड की मदारपुर पंचायत में लगभग आठ लाख की लागत से निर्मित छठ घाट का गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद एवं मुखिया ने फीता काट कर उद्घाटन किया। बीडीओ ने बताया कि पंचायत में काली स्थान के नाम के पोखर में पंद्रहवी योजना की राशि से छठ घाट का निर्माण किया गया। इस घाट का निर्माण होने से पंचायत के छठ व्रतियों को सुविधा मिलेगी। इस छठ घाट का निर्माण होने से स्थानीय लोगो मे खुशी का माहौल था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 20 वर्षों से छठ व्रतियों की सेवा में जुटे हैं मेराज अहमद यह भी पढ़ें- Khagaria News: छठ घाटों को सजाने व संवारने का काम शुरू यह भी पढ़ें- Khagaria News: गोगरी: भक्तिभाव से मनाया गया महापर्व छठ का खरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...