Khagaria News: मथार दियारा में बंडाल निर्माण की मांग लेकर सीएम से मिले विधायक
खगडि़या, नवम्बर 6 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सीएम सम्राट चौधरी से औपचारिक मुलाकात कर जिले की तीन महत्वपूर्ण जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मांग-पत्र सौंपा। उन्होंने मथार दियारा में गंगा कटाव निरोधक बोल्डर बंडाल निर्माण, नगर सुरक्षा तटबंध सह बायपास सड़क के विस्तारीकरण तथा सोनमनकी के समीप इटावा स्लूइस गेट में जमा गाद की तत्काल सफाई कराने की मांग उठाई। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंगा नदी के लगातार कटाव से मथार दियारा की उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समाती जा रही है। कटाव अब बरखंडी टोला, जंगली टोला, इंग्लिश टोला एवं मथार गांव के निकट पहुंच चुका है। समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य एवं रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.