Khagaria News: मकान बनाने के एवज में रंगदारी मांगने की शिकायत
खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन गांव निवासी मोहम्मद रऊफ के पुत्र सुऐब ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मकान बनाने के एवज में पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर निर्माण कार्य पर रोक लगा देने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक वह अपने बासडीह पर पक्का मकान बना रहा है। मकान बनाने के क्रम में गांव के ही मोहम्मद सोनू, मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद इरफान सहित आधा दर्जन से अधिक लोग लोग धारदार हथियार से लैस होकर निर्माण स्थल पर पहुंच कर रंगदारी की मांग की एवं नहीं देने पर कार्य को बंद करवा दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.