खगडि़या, अगस्त 7 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रसिद्ध फुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर फुलवड़िया डीह के मंदिर प्रबंधन के लिए नई कमेटी गठित करने की मांग की गई है। नई कमेटी के गठन का मांग करने वाले लोगों के मुताबिक कुछ स्वार्थी लोग अपने निजी हित का ध्यान रखकर मनमाने तरीके से कमेटी का गठन कर इसका संचालन अपने आर्थिक हित को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। नई कमेटी के गठन का मांग करने वाले लोगों के मुताबिक मंदिर के जमीन को अवैध कब्जे में लेकर इसमें फसल का उत्पादन किया जा रहा है। कमेटी गठित करने की मांग करने वाले लोगों के मुताबिक मंदिर के नाम से जमाबंदी नंबर 876 कायम कर 3 एकड़ 66 डिसमिल जमीन दी गई है, लेकिन इस जमीन के पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों पर संजय सिंह एवं उनके लोगों के द्वारा अवैध कब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Basti News: भद...