खगडि़या, सितम्बर 26 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत जानकीचक गांव के वार्ड नंबर 21 में सड़क किनारे भैंस बांधने के विवाद में मारपीट हो गईं। इस मारपीट की घटना में जमनी यादव के 50 वर्षीय पुत्र गीता यादव व 16 वर्षीय पुत्र फंटूश यादव घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज सीएचसी में किया गया। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे भैंस बांधने को लेकर शनिवार क़ो दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षो के बीच मारपीट हो गयीं क घटना बाद अफरा तफरी मच गया क डॉ. हरिन्दन शर्मा ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के बाद दोनों घायलों की स्थिति में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...