खगडि़या, जुलाई 26 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत भेलौरी गांव में शनिवार से रामधुनी यज्ञ की शुरुआत हो गई। यज्ञ का विधिवत उद्घाटन मुखिया रीना देवी ने फीता काटकर किया। इससे पहले यज्ञ की सफलता को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों कन्याओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि रामधुनी यज्ञ में कुल चार मंडली भाग ले रही है। 48 घंटे तक रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह सहित आयोजक लालो शर्मा मनोज शर्मा, नरेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता, विनोद शर्मा, नंदन सिंह, श्याम शर्मा, घनश्याम शर्मा, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...