खगडि़या, अक्टूबर 11 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल रविवार को खगड़िया पहुंचे। वे खगड़िया पहुंचने के साथ ही परमानंदपुर स्थित श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और महादानी श्यामलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की। मंत्री के आगमन को लेकर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर महादानी श्यामलाल जी के योगदान को उन्होंने याद किया गया। वहीं भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के माध्यम से चिकित्सा सेवा के महत्व का संदेश दिया गया। इस मौके पर निदेशक डॉ स्वामी विवेकानंद, ई. धर्मेन्द्र, डॉ अमर सत्यम, भाजपा नेता जितेन्द्र यादव समेत काफी संख्या में लोग व प...