खगडि़या, नवम्बर 25 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में मंगलवार की सुबह सात बजकर तीन चार मिनट के बीच भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस झटका से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक इसका अनुभव केवल उन्हीं लोगों को हुआ जो लकड़ी के फर्नीचर पर सोए अथवा बैठे हुए थे। वहीं कामकाजी लोगों का इस झटका का कोई अता-पता तक नहीं चल पाया। ऐसे लोग भूकंप के झटके महसूस करने वाले लोगों को झूठा बता रहे थे, लेकिन इसकी पुष्टि जब देश विदेश के मीडिया ने करनी शुरू की तब जाकर उन्हें विश्वास हुआ। महेशखूंट के झिकटिया पंचायत के पूर्व मुखिया ओमप्रकाश पोद्दार, स्थानीय अर्णव आनंद, प्रियंका, अनुष्का, अर्पिता आदि ने बताया कि उस समय वे लोग पलंग पर बैठे थे। यह भी पढ़ें- नेपाल में भूकंप से कांपा पूर्णिया और सीमांचल, सुबह 7:02 बजे मह...