खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 के पास सोमवार को अचानक आग लगने से करीब दस भूसा घर और दो बासा जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही पसराहा पुलिस दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आगजनी की इस घटना में कई लोगों के भूसा घर और बासा जलने से काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।बताया गया कि आगजनी में बोधू साह, रामसेवक साह, बाल्मीकि साह, गुरुदेव साह, अनिरुद्ध साह, सिकंदर साह, राममूर्ति साह, प्रदुम साह, पप्पू साह और धीरज साह के भूसा घर जल गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला : घुरना स्कूल के पास बासा में लगी आग, बड़ा हादसा टला आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल टीम की तत्परता से ...