खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के भिड़िया गांव निवासी सिकंदर महतो के छोटे पुत्र ने मंगलवार को अपने बड़े भाई गोरख महतो पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में युवक का दांत टूटने तथा सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, युवक प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। उसकी भाभी भी उसके साथ ही काम करती थी। इस बार युवक ने अपनी भाभी को अपने साथ प्रदेश ले जाने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके बड़े भाई ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसका एक दांत टूट गया तथा सिर में भी चोट लगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भभुआ में आपसी विवाद में दो भाइयों में हुई मारपीट घटना के बाद घायल युवक इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां उपचार कराने के बाद उसने चौथम थाना में आवेद...