खगडि़या, नवम्बर 16 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, संसारपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मदिन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटकर खुशियां साझा की गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जन्मस्थली निश्चित रूप से मुंगेर जिला अंतर्गत लखनपुर है, लेकिन उनका सच्चा कर्मक्षेत्र खगड़िया जिला रहा है। बिहार की राजनीति में उनकी पहचान और राजनीतिक सफर की शुरुआत खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से हुई है। य...