खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) खगड़िया जिला परिषद की रविवार को शहर के जिला कार्यालय में हुई बैठक में आगामी 1 नवंबर की दिल्ली रैली में भाग लेने का निर्णय लिया। कॉमरेड प्रभाशंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी आंदोलनों और कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। गोगरी अंचल सदस्य कॉमरेड जलधर मुनि सहित अन्य दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधान पार्षद उषा साहनी ने पार्टी की ऊपरी कमेटी के फैसलों की रिपोर्टिंग की। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों में वामपंथी दलों, इंडिया ब्लॉक एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने तथा किसी राज...