खगडि़या, जुलाई 12 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के भदलय गांव स्थित गंडक किनारे मिट्टी माफिया मिट्टी का उठाव अवैध रूप से कर रहे हैं। गंडक किनारे मिट्टी सुबह से देर रात तक रोजाना 20 से 25 ट्रैक्टर लेकर पहुंते हैं। गंडक नदी किनारे से मिट्टी कटाई कर ट्रेक्टर में लोग कर अन्यत्र जगह पर ले जाकर महंगी कीमतों में बिक्री कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि खनन विभाग ने यह दावा किया है कि जिले में जहां भी अवैध तरीके से मिट्टी का उत्खनन की जाती है उस पर लगातार कार्रवाई की जा रही। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया एक जगह पर एक घंटे में लगभग छह ट्रैक्टर मिट्टी का उठाव करते हैं। ऐसे में दिनभर में 30 से अधिक ट्रैक्टर से मिट्टी का ...