Khagaria News: भटके बालक को जीआरपी ने परिजनों से मिलाया
खगडि़या, सितम्बर 5 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि रेलवे स्टेशन बेगूसराय के प्लेटफार्म संख्या दो पर पूर्वी तरफ अवस्थित ऊपरगामी पुल के सिद्धि के पास एक बालक भटक गया। जिसे बरामद कर बेगूसराय जीआरपी ने उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक जिले के मानसी नगर पंचायत के धर्मवीर चंद्रवंशी का सात वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार बताया जा रहा है। रेल थाना, बेगूसराय के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गुम हुए बच्चे को सनहा दर्ज कर साहेबपुरकमाल के कुरहा गांव से उक्त बच्चों को सकुशल बरामद कर रेल थाना लाया गया। परिजनों ने रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित सभी अधिकारी व कर्मियों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय स्टेशन के उपरगामी पुल पर बेटे को छोड़ मां गईं पानी लाने, रेल पुलिस ने कुरहा गांव से बच्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.