Khagaria News: भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी दिवस पर हुआ जप साधना अनुष्ठान
खगडि़या, सितम्बर 23 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड के बलहा स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में रविवार को भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी दिवस पर मंगलवार को गायत्री मंत्र जप साधना की गई। मानसी प्रखंड युवा संयोजक के नेतृत्व में गायत्री परिवार की संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की धर्मपत्नी भगवती देवी शर्मा की 100वें जन्म दिवस पर मंत्र जप अनुष्ठान किया गया। साधकों ने गायत्री परिवार की सह संस्थापिका माँ भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी दिवस पर संध्या में दीपोत्सव मना कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर श्रवण आर्य, सीता देवी, अयांश सहित अन्य परिजन ने प्रसाद भोग प्राप्त कर प्रसन्नता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.