खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी बाजार स्थित एक किराना दुकान में ब्लेड मारकर खरीदारी के समय महिला के थैले से 20 हजार रुपए उचके उड़ा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उचक्के की संख्या तीन बतायी जा रही है। पीड़िता बलहा गांव की रहने वाली बतायी गई। वह एसबीआई से पैसे की निकासी की थी। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...