Khagaria News: बैठक से अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: बेलदौ । एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन में मंगलवार को बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने स्वच्छता कर्मी, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक एवं ग्रामीण आवास सहायकों के साथ संयुक्त बैठक की। इस बैठक से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को चिन्हित कर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने बैठक में प्रखंड के सभी पेंशनधारियों के सत्यापन कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन के लगभग 3300 लाभार्थी पंजीकृत हैं। बीडीओ ने सभी पंचायतों के संबंधित कर्मियों को शुक्रवार तक लाभार्थियों के नाम का सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सत्यापन के दौरान मृत पाए गए लाभार्थियों के नाम सूची से हटाने के लिए भी चिह्नित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.