Khagaria News: बैठक में सामाजिक बुराई कुरीति समाप्त करने का लिया संकल्प
खगडि़या, जुलाई 30 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि विभिन्न सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों व सर्वजन समाज की बैठक में सामाजिक बुराई कुरीति समाप्त करने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सर्वजन यादव समाज के सूत्रधार समाजसेवी किरण देव यादव ने बुधवार को कहा कि मृत्यु भोज बंद करने, दहेज प्रथा बंद करने, शादी ब्याह में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने, आपसी विवाद का समाधान समाज में बैठकर करने, थाना कोर्ट कचहरी जाने से परहेज करने संबंधी मुद्दे पर जन जागरण जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभापति प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, वार्ड सदस्य अशोक यादव अंजनी कुमार, प्रतिनिधि नरेश यादव, मैनू यादव, दुखो यादव, जनार्दन यादव, सुभाष पासवान, भूषण पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.