खगडि़या, सितम्बर 13 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित न्यू बीआरसी भवन में शनिवार को प्रभारी बीईओ मनोहर कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा सेवकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें बीईओ ने अक्षर आंचल योजना के संचालन, बाल पंजी संधारण, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन, बच्चों का आधार कार्ड निर्माण और बच्चों को आयरन की गोली वितरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सभी शिक्षा सेवकों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का फरमान जारी किया। बैठक में शिक्षा सेवकों ने अपनी समस्याएं भी रखी। शिक्षा सेवक मनोज रजक, पप्पू कुमार रजक, दिलीप कुमार, राधेश्याम रजक, दिलचंद सदा, अनिक सदा, मोहम्मद अब्दुल्ला ने बताया कि पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण ...