खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि बेलदौर बाजार में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के सोनवा बासा गांव निवासी जितेंद्र शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...