खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता थाना परिसर में बुधवार को सात अनुज्ञप्तिधारक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं बीडीओ प्रेम कुमार यादव के नेतृत्व में अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रोंं का सत्यापन किया गया। शस्त्र धारकों को थाना में अपने लाइसेंसी हथियार के साथ बुलाया जा रहा है। जहां शस्त्रों के साथ ही कागजात, लाइसेंस की वैधता और हथियार की स्थिति की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिन शस्त्रधारकों का सत्यापन नहीं होगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई कर शस्त्र जमा करवाया जाएगा। शस्त्रों का सत्यापन आगामी 15 अक्टूबर तक चलेगा। थाना क्षेत्र में कुल 70 लाइसेंसी शस्त्र हैं, जिनमें से 29 शस्त्र का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: विधान परिषद चुनाव : स्क्रूटनी में सभी 19 प्रत...